
कवर्धा -: छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर 12 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित विशेष सप्ताह के अंतर्गत आज 17 दिसंबर 2025 को स्वामी करपात्री मैदान (स्टेडियम), कवर्धा में समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति थीम पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों, बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
100 मीटर दौड़ में पारस मागरे ने प्रथम, पप्पू निषाद ने द्वितीय एवं अननयासागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
1600 मीटर दौड़ में पंकज जायसवाल प्रथम, पुष्पेंद्र साहू द्वितीय एवं पिंटू साहू तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मोमेंटो, मेडल एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कवर्धा), आनंद तिवारी (जिला कार्यक्रम अधिकारी), अभिलाषा पंडा (उप संचालक, समाज कल्याण), देवकुमार कौशिक (अधीक्षक, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सिंघनपुरी), सुनील सरोज (कोच, आर्मी ग्रुप कबीरधाम) सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।




