कबीरधामपंडरिया

सेवा, संवेदना, सशक्तिकरण और सतत विकास के दो वर्ष पूर्ण: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया जनता का आभार

पंडरिया।
छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर 2023 को हुए विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में सरकार और जनता के सहयोग से पंडरिया विधानसभा सतत विकास की मजबूत दिशा में आगे बढ़ा है।

विधायक बोहरा ने कहा कि जनता की सेवा, सुरक्षा, सशक्तिकरण और क्षेत्र का समग्र विकास ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल, अधोसंरचना निर्माण और जनसुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिनसे पंडरिया एक विकसित होते क्षेत्र के रूप में उभर रहा है।

प्रदेश में विकास का नया अध्याय

विधायक बोहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं, किसानों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनेक योजनाएँ लागू की हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की सहायता, किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और दो वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान जैसे निर्णयों से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

साथ ही युवाओं को रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा अधोसंरचना विकास ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व चरम पर रही नक्सल समस्या भी अब समाप्ति की ओर है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुशासन और विकास दिखाई दे रहा है।

पंडरिया विधानसभा में तेज रफ्तार से विकास

भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में दो वर्षों के भीतर 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं और कई तेजी से प्रगति पर हैं।

इन कार्यों में—

गाँव-गाँव तक पक्की सड़कें

स्वच्छ पेयजल व बिजली आपूर्ति

प्रकाश व्यवस्था

तालाबों और चौक-चौराहों का उन्नयन

खेल मैदान, उद्यान, पुल-पुलिया

आदिवासी क्षेत्रों में पक्के आवास और सड़कें

स्कूलों का उन्नयन, नाली निर्माण

इंदौरी और पांडा तराई नगर पंचायतों के विकास कार्य
शामिल हैं।

भावना दीदी की गारंटी—पूरी होती जन अपेक्षाएँ

विधायक बोहरा ने बताया कि उनकी गारंटी योजनाओं के अंतर्गत—

महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बसें,

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस,

मोबाइल हेल्थ पैथ लैब से 40,000 से अधिक लोगों को लाभ,

लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में 250+ छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,
जैसी सेवाएँ निरंतर संचालित हो रही हैं।

पंडरिया विधानसभा में 14,088 आवास तथा कुई-कुकदुर क्षेत्र में PM जनमन योजना के तहत 3342 आवास स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक निधि से सामुदायिक भवन, यात्री प्रतीक्षालय, CC रोड जैसे कार्य भी समय पर पूर्ण हुए हैं।
इसके अतिरिक्त आदिवासी क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 58 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

महत्वपूर्ण परियोजनाएँ—पूरी और प्रगति पर

हरिनाला पुल निर्माण पूर्ण

सुतियापाट नहर विस्तारीकरण प्रगति पर

पंडरिया और पांडातराई बाईपास निर्माण जारी

राष्ट्रीय राजमार्ग 130A पर पंडरिया नगर की 4.55 किमी सड़क मरम्मत हेतु 20 करोड़ रुपये स्वीकृत—टेंडर जारी

पंडरिया 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण स्वीकृत

बिसेसरा से पंडरिया तक 4-लेन सड़क निर्माण प्रक्रिया में

बकेला के पास हाफ नदी बैराज सहित सिंचाई परियोजनाओं के लिए 100+ करोड़ की स्वीकृति

पुल-पुलिया निर्माण हेतु अतिरिक्त 100+ करोड़

विधायक बोहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ठप पड़े विकास कार्यों को अब गति मिली है। नगर की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना ही उनका लक्ष्य है, जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button