विविध

कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति: 5 दिसंबर को होगी जिला स्तरीय बैठक व चुनाव

 

कवर्धा। कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति की प्रतिमाह आयोजित होने वाली जिला बैठक इस माह 05 दिसंबर 2025, शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन दोपहर 2 बजे से नामदेव सामाजिक भवन, कवर्धा में किया गया है। निर्धारित कार्यवाही के तहत पूर्व की भांति सामाजिक चर्चाएँ एवं मासिक हिसाब–किताब प्रस्तुत किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष पद का पुनः चुनाव 3 बजे से

समिति द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष अमिताभ नामदेव ने समाज के मध्य पुनः चुनाव कराने का आग्रह किया था। उनके ज्ञापन के अनुरूप समिति ने निर्णय लिया है कि इस बैठक में जिलाध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया 3 बजे से प्रारंभ होगी।

समाज के सदस्यों में वर्तमान जिलाध्यक्ष के कार्यों को लेकर व्यापक संतोष है तथा किसी प्रकार का विरोध नहीं है, फिर भी परम्परागत लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखने हेतु चुनाव आयोजित किया जा रहा है। चुनाव संपन्न होने तक वर्तमान पदाधिकारी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे।

चुनाव हेतु निर्धारित नियम

1. जिलाध्यक्ष पद हेतु पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार खड़े हो सकते हैं। न्यूनतम आयु 40 वर्ष आवश्यक है तथा उम्मीदवार कबीरधाम जिले के किसी भी ग्राम से हो सकते हैं।

2. समाज-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्ति चुनाव में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।

3. जिन लोगों पर समाज की कोई वित्तीय बकाया राशि है, वे एवं उनका परिवार चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे।

4. चुनाव के दौरान उपस्थित सदस्यों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

5. पिछले वर्ष की मासिक बैठकों में कम से कम दो बार उपस्थिति अनिवार्य मानी जाएगी।

6. जिलाध्यक्ष पद हेतु नामांकन के लिए आधार कार्ड एवं ₹1000 शुल्क सामाजिक खाते या कोषाध्यक्ष के माध्यम से जमा कर रसीद प्राप्त करनी होगी। नामांकन 04 दिसंबर 2025, रात 12 बजे तक व्हाट्सऐप नंबर 93011 44433 पर भेजा जा सकता है।

7. सभी सदस्यों से नियमों का पालन करते हुए आदर्श चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

 

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button