कवर्धा विधानसभा के ग्रामों में 75.50 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन

[ad_1]
कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को नई दिशा मिली है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उपमुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल करते हुए मंगलवार को कुल 75 लाख 50 हजार रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा और बोडला के विभिन्न ग्रामों में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, गंगाबाई लोकचंद साहू, कवर्धा जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष नंद श्रीवास सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इन कार्यक्रमों के तहत ग्राम डंगनिया में तालाब गहरीकरण, ग्राम जेवड़न में रंगमंच निर्माण, ग्राम तरेगांव में सामुदायिक भवन, ग्राम मदनपुर में सीसी रोड, नाली और सामुदायिक भवन, ग्राम दुबहा और धरमपुरा में सीसी रोड व नाली तथा ग्राम कान्हाभैरा में सीसी रोड और रंगमंच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों की अनुमानित लागत क्रमशः 3 लाख, 5 लाख, 6.50 लाख, 41 लाख, 10 लाख और 7 लाख रुपए है।
इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का सशक्तीकरण होगा, जिससे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। ग्रामों में बेहतर सड़क, जलनिकासी, सांस्कृतिक मंच और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं न केवल जीवन स्तर को ऊंचा करेंगी, बल्कि युवाओं और स्थानीय उद्यमों को भी प्रोत्साहन देंगी।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर गांव तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास की यह रफ्तार आगे भी लगातार बनी रहेगी।
[ad_2]
Source link
