छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री सहित 50 विधायक और मंत्रीगण कल प्रयागराज जाएंगे, महाकुंभ में गंगा स्नान के बाद छत्तीसगढ़ पवेलियन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
![](https://cgnnews24.com/wp-content/uploads/2025/02/208047-mahakumbh-780x470.avif)
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के सभी मंत्रीगण कल महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जाएंगे। इस यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत 50 विधायक भाग लेंगे। खास बात यह है कि बीजेपी सांसदों के अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी इस यात्रा का हिस्सा होंगे।
सभी नेता और विधायक कल सुबह 7.40 बजे विशेष विमान से प्रयागराज रवाना होंगे। महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री और अन्य नेता सुबह 11.30 से 12.30 बजे तक गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक वे छत्तीसगढ़ पवेलियन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन होंगे।
छत्तीसगढ़ पवेलियन में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस यात्रा को छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का अवसर मिलेगा।
![Advertisement](https://cgnnews24.com/wp-content/uploads/2025/01/Republic-Day.jpg)