कबीरधामकवर्धा

मतदाता जागरूकता अभियान : जाबो कार्यक्रम के तहत नगर और ग्राम पंचायतों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

कवर्धा, 04 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  गोपाल वर्मा के दिशा-निर्देश में जिले के सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में जाबो कार्यकम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और उन्हें मतदान की प्रक्रिया के महत्व के बारे में समझाना और निष्पक्ष मतदान की अहमियत पर लोगों को जानकारी देना है। यह अभियान विभिन्न माध्यमों से चलाया जाता है। जन जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, और सामुदायिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मीडिया प्रचार रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया, और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाना, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताएं युवाओं को मतदान के महत्व पर रचनात्मक तरीके से जानकारी देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन और मोबाइल ऐप्स मतदाता सूची, उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऐप्स का प्रचार किया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्व सहायता समूह की दीदीयों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वे ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर, रैली निकालकर और जनसभा आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव में मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें निर्वाचन में अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करना है। ईवीएम प्रदर्शन का आयोजन नगरीय निकायों में किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को ईवीएम की प्रक्रिया और इसकी सही तरीके से उपयोग के बारे में जानकारी दी जा सके। इस प्रदर्शन में लोग ईवीएम की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ मतदान के दौरान होने वाली तकनीकी प्रक्रिया को भी जान पा रहे हैं।

Advertisement Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button