[ad_1]दंतेवाड़ा। अबूझमाड़ के कलहजा-डोडरेबेड़ा में पिछले गुरुवार को हुए मुठभेड़ में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य शीर्ष नक्सली नेता रामचंद्र उर्फ कार्तिक को बचाने नक्सलियों ने नाबालिग बच्चों को ढाल बनाया था। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के गोली से चार नाबालिग घायल हो गए हैं। पुलिस की ओर से घायलों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने नाबालिग ग्रामीणों को सामान ढोने के लिए साथ में रखा था। मुठभेड़ के दौरान इन्हीं ग्रामीणों की आड़ लेकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई थी। इसमें नक्सलियों के गोली लगने से चार ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली थी।घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही हैl घटना के संबंध में और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। मुठभेड़ में और भी कई नक्सली के घायल होने की जानकारी मिली है। नक्सली आसपास के जंगल क्षेत्र में उनका उपचार कर रहे हैं। Follow Us [ad_2] Source link Post navigationविधान सभा के रजत जयंती वर्ष में ‘स्मृतियां’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ बाबा गुरुघासीदास के समता संदेश को नमन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, रियायती दर पर जमीन देने की बड़ी घोषणा