कबीरधामकवर्धा

संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा का जोरदार प्रदर्शन

संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा का जोरदार प्रदर्शन

कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा ने केंद्र की मोदी सरकार पर राजनीतिक द्वेषवश सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए रविवार को कांग्रेस भवन परिसर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ED), सीबीआई, आयकर विभाग सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं का गलत उपयोग कर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को झुकाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है, जिसके माध्यम से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री व ईडी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के दमन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और भाजपा सरकार की जनविरोधी तथा विपक्ष दमनकारी नीतियों को जनता के सामने मजबूती से उजागर किया जाएगा।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत, संगठन महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष सौखी साहू, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, NSUI जिला अध्यक्ष शितेश चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव वीरेंद्र जांगड़े, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र एवं पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button