कबीरधामकवर्धा

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने भगवान गणेश जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया

भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की 

कवर्धा, 10 सितम्बर 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश जी का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सोमवार को कवर्धा शहर के सिंह नवयुवक मंडल गणेशउत्सव समिति ठाकुर पारा, हरदेव लाल गणेश उत्सव समिति सहित कवर्धा शहर के अलग-अलग चौक में विराजे गणेश पंडाल पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,  नवीन ठाकुर,  पवन जायसवाल,  मोहन सिंह, सोनू सिंह, सिंह नवयुवक मंडल गणेशउत्सव समिति के सदस्य  अमन ठाकुर, उदय ठाकुर,  जीवेन्द्र सिंह,  सौरभ, ध्रुव, हरि, ओम, कृष्णा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button