कबीरधामकवर्धा

कबीरधाम का बखरीपाठ पहुंचे पूर्व मंडी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष* *कांग्रेस नेता नीलकंठ और चोवाराम साहू बखारीपाठ में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित*

*कवर्धा -* जिला मुख्यालय कवर्धा से करीब 7 किलोमीटर दूर, सरोधा रोड़ पर स्थित आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र, बखारीपाठ मेला पहुंच मण्डी समिति कवर्धा के पूर्व अध्यक्ष नीलकंठ साहू और उपाध्यक्ष चोवा साहू साहू सहित कांग्रेस के अन्य सदस्यों ने राम नाम संकीर्तन कार्यक्रम में भाग लेकर, बखारीपाठ का पूजा अर्चना कर कबीरधाम वासियों सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली और उन्नति के लिए कामना किए।

 

*आपको बता दें* बखारीपाठ आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र है। यहां नागरिक प्राचीन काल से पूजा-अर्चना करते आएं है। जिसका पौराणिक महत्व है। यह क्षेत्र दार्शनिक स्थल के लिए प्रसिद्ध है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में 16 ग्राम और 10 ग्राम पंचायत के लोग बखारीपाठ में पूजा अर्चना करने आते है और धार्मिक जनआस्था का केन्द्र है।

 

*ज्ञात हो* के तात्कालिक कांग्रेस सरकार में पूर्व कवर्धा विधायक एवं छत्तीसगढ़ के कैबीनेट मंत्री मोहम्मद अकबर भाई ने यहां पहुंच पूजा अर्चना कर यहां के विकास विकास कार्यों के लिए विभिन्न घोषणाएं किए थे, जिनमें से अत्यावश्यक बोर खनन, 10 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण, 2 लाख रुपए की लागत से राम कुटी निर्माण, जल संरक्षण एवं जानवरों के साथ ही लोगों के उपयोग के लिए बांध निर्माण कराया गया था।

 

*उनके साथ* छबिलाल साहू अध्यक्ष सातो राज, भागवत साहू उपाध्यक्ष वनों उप समिति, नरेश साहू मीडिया प्रभारी सातो राज, कृष्णा साहू, राम सहाय साहू, मोहन साहू, टिकेंद साहू, दुर्गेश साहू, रामाधीन साहू एवं सुखदास पटेल भी सम्मिलित हुए।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button