कबीरधामकवर्धा

सांसद संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 03 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा, 22 अगस्त 2024। सांसद  संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर कलेक्टर  जनमेजय महोबे द्वारा जिले के निर्माण कार्य के लिए 03 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका पंडरिया और संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

स्वीकृत कार्यों में कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत मंझोली के वार्ड 08 मंदिर के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, नगर पालिका पंडरिया के वार्ड 15 महामाया चौक के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button