कबीरधामकवर्धा

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं

उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कुछ समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण किया 

कवर्धा, 24 जून 2024। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज कवर्धा स्टेडियम के पास स्थित नए विधायक कार्यालय में कवर्धा विधानसभा के नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और आवेदन लिया। उपमुख्यमंत्री ने कुछ समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण किया और कुछ समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को समय पर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की हर समस्या पर उनका ध्यान है और उसका संपूर्ण समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button