
छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर बुधवार को कवर्धा नगर पालिका के विभिन्न वार्डां में पहुंचकर वार्डवासियों, वरिष्ठ नागरिक, समाज सेवी से सौजन्य भेंट मुलाकात की और सभी का हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने वार्डों के समुचित विकास सहित स्थानीय मांगों से रूबरू भी हुए।
केबिनेट मंत्री अकबर वार्ड 01 रामनगर शिवाजी कॉलोनी निवासी दिलीप चंद्रवंशी, मोहन साहू के निवास वार्ड 02 मां कर्मा वार्ड पहुंचकर बन्नू तिवारी, बलदाउ चंद्रवंशी, वार्ड 03 कैलाश नगर छोटूराम साहू, नाराण सिन्हा, शत्रुहन ठाकुर, संत रविदास वार्ड के तुलसी बांधेकर, और वार्ड 05 दिनदयाल वार्ड के उमेश साहू, राजू मानिकपुरी, सुरजदास मानिकपुरी के निवास पहुंचकर परिवारजनों से भेंट मुलाकात भी की। केबिनेट मंत्री के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, राजकुमार तिवारी, मोहित महेश्वरी, विरेन्द्र जांगड़े सहित संबंधित वार्डो के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
