छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ की 50 सीटों पर BJP की लिस्ट फाइनल

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का नाम तय, बिरनपुर हिंसा में जिसने बेटा खोया, उसे भी टिकट

छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची लगभग तय कर ली है। इसमें कई तरह के प्रयोग भी किए गए हैं। नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। पार्टी हाईकमान ने करीब 50 नामों पर मुहर लगा दी है। खास बात ये है कि साजा सीट से बीजेपी ईश्वर साहू को टिकट दे सकती है। ईश्वर साहू ​बिरनपुर ​हिंसा में मारे गए युवक भुनेश्वर साहू के पिता हैं।

इसके साथ ही ​​​​​राजनांदगांव से डॉ रमन सिंह, लोरमी से अरूण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में छत्तीसगढ़ से अरूण साव, डॉ रमन सिंह, नारायण चंदेल जैसे नेता शामिल हुए।

दिल्ली में हुई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई गई है।
दिल्ली में हुई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई गई है।

केंद्रीय नेतृत्व को तस्वीर के साथ दिखाया बायोडाटा

सूत्रों के मुताबिक, जब नाम तय किए जा रहे थे तो केंद्रीय नेताओं को प्रत्याशियों की तस्वीर दिखाई गई। उनका पूरा बायोडाटा दिखाया गया। उनकी छवि के बारे में जानकारी दी गई। समाज में उनका कितना असर है, इसके बारे में भी बताया गया। वो क्यों जीतने वाले कैंडिडेट साबित हो सकते हैं, इसके हर पहलू को राष्ट्रीय नेताओं को समझाया गया।

इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय

विधानसभा सीटसंभावित प्रत्याशी2018 में इन्हें मिला थाकिसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले)
नारायणपुरकेदार कश्यपकेदार कश्यपचंदन कश्यप (कांग्रेस) 58652 वोट
जांजगीरनारायण चंदेलनारायण चंदेलनारायण चंदेल (भाजपा) 54040 वोट
बिल्हाधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिक (भाजपा) 84431 वोट
बिलासपुरअमर अग्रवालअमर अग्रवालशैलेष पांडेय (कांग्रेस) 67896 वोट
मस्तूरीकृष्णमूर्ति बांधीकृष्णमूर्ति बांधीकृष्णमूर्ति बांधी (भाजपा) 67950 वोट
तखतपुरधर्मजीत सिंहहर्षिता पांडेयरश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस) 52616 वोट
धरसींवाअनुज शर्मादेवीजी भाई पटेलअनीता योगेंद्र शर्मा (कांग्रेस) 58652 वोट
बसनासंपत अग्रवालडीसी पटेलदेवेंद्र बहादुर सिंह (कांग्रेस) 67535 वोट
राजनांदगांवडॉ रमन सिंहडॉ रमन सिंहडॉ. रमन सिंह (भाजपा) 80589 वोट
कुरूदअजय चंद्राकरअजय चंद्राकरअजय चंद्राकर (भाजपा) 72922 वोट
रायपुर दक्षिणबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 77589 वोट
आरंगखुशवंत साहेबसंजय ढीढीडॉ शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) 69900 वोट
रायपुर पश्चिमराजेश मूणत/आशु चंद्रवंशीराजेश मूणतविकास उपाध्याय (कांग्रेस) 76359 वोट
रायपुर ग्रामीणमोतीलाल साहूनंद कुमार नंदे साहूसत्य नारायण शर्मा (कांग्रेस) 78468 वोट
भिलाई नगरप्रेम प्रकाश पांडेयप्रेम प्रकाश पांडेयदेवेंद्र यादव (कांग्रेस) 51044 वोट
लोरमीअरुण सावतोखन साहूधर्मजीत सिंह (JCCJ) 67742 वोट
बेलतरारजनीश कुमार सिंहरजनीश कुमार सिंहरजनीश कुमार सिंह (भाजपा) 49,601 वोट
रायगढ़ओपी चौधरीरोशन लाल अग्रवालप्रकाश नायक (कांग्रेस) 69,062 वोट
जशपुरमुनिराय भगतगोविंद राम भगतविनय कुमार भगत (कांग्रेस) 71,963 वोट
कटघोराप्रेम पटेललखन लाल देवांगनपुरुषोत्तम भगत (कांग्रेस) 59,227 वोट
सीतापुररामकुमार टोप्पोप्रोफेसर गोपाल रामअमरजीत भगत (कांग्रेस) 86,670 वोट
चंद्रपुरसंयोगिता जूदेवसंयोगिता जूदेवरामकुमार यादव (कांग्रेस) 51,717 वोट
दुर्ग शहरगजेंद्र यादवचंद्रिका चंद्राकरअरुण वोरा (कांग्रेस) 64,981 वोट
कोटाप्रबल प्रताप सिंह जूदेवकाशीराम साहूरेणु अजीत जोगी (JCCJ) 48,800 वोट
भरतपुर सोनहतरेणुका सिंहचंपादेवी पावलेगुलाब सिंह कमरो (कांग्रेस) 51,732 वोट
कवर्धाविजय शर्माअशोक साहूमोहम्मद अकबर (कांग्रेस) 136,320 वोट
बलौदाबाजारटंकराम वर्माटेसु लाल धुरंधरप्रमोद कुमार शर्मा (JCCJ) 65,251 वोट
बैकुंठपुरभैयालाल राजवाड़ेभैयालाल राजवाड़ेअंबिका सिंहदेव (कांग्रेस) 48885 वोट
बेमेतराराहुल टिकिरिहाअवधेश सिंह चंदेलआशीष छाबड़ा (कांग्रेस) 74,914 वोट
डोंगरगांवभरत वर्मामधुसूदन यादवदलेश्वर साहू (कांग्रेस) 84,581 वोट
दुर्ग ग्रामीणललित चंद्राकरजगेश्वर साहूताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) 76,208 वोट
गुंडरदेहीवीरेंद्र साहूदीपक साहूकुंवर सिंह निषाद (कांग्रेस) 110,369 वोट
मनेंद्रगगढ़-चिरमिरीश्यामबिहारी जायसवालश्यामबिहारी जायसवालडॉ विनय जायसवाल (कांग्रेस) 35,819 वोट
सामरीउद्देश्वरी पैकरासिद्धनाथ पैकराचिंतामणि महाराज (कांग्रेस) 80,620 वोट
साजाईश्वर साहूलाभचंद्र बाफनारविंद्र चौबे (कांग्रेस) 95,658 वोट
कुनकुरीविष्णुदेव सायभरत साईंयूडी मिंज (कांग्रेस) 69,896 वोट
वैशाली नगररिकेश सेनविद्यारतन भसीनविद्यारतन भसीन (भाजपा) 72,920 वोट
लैलूंगासुनीती राठियासत्यानंद राठियाचक्रधर प्रसाद सिदार (कांग्रेस) 81,770 वोट
पाली-तानाखाररामदयाल उइकेरामदयाल उइकेमोहित राम केरकेट्टा (कांग्रेस) 66,971 वोट
जैजेपुरकृष्णकांत चंद्राकैलाश साहूकेशव चंद्रा (बसपा) 64,774 वोट
अहिवाराडोमेनलालराजमहंत सांवला राम दाहरेगुरू रुद्रकुमार (कांग्रेस) 88,735 वोट
पामगढ़संतोष लहरेअंबेश जांगड़ेइंदु बंजारे (कांग्रेस) 50,129 वोट
सक्तीडॉ खिलावन साहूमेधाराम साहूडॉ चरणदास महंत (कांग्रेस) 78,058 वोट
बालोदराकेश यादवपवन कुमार साहूसंगीता सिन्हा (कांग्रेस) 90,428 वोट
भाटापाराशिवरतन शर्माशिवरतन शर्माशिवरतन शर्मा (भाजपा) 63,399 वोट

बिरनपुर ​हिंसा में मारे गए युवक के पिता को टिकट संभावित

साजा सीट से जिन ईश्वर साहू का नाम संभावित है वो बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के पिता हैं। ईश्वर साहू के नाम पर दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा भी की गई है ।

बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के पिता हैं ईश्वर साहू।
बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के पिता हैं ईश्वर साहू।

ननकी राम कंवर लड़ेंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को चुनाव लड़ाया जाएगा। बाकायदा उनके नाम को दिल्ली में हुई बैठक में तय कर लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने ननकी राम के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। कंवर को रामपुर की सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

दिल्ली में हुई बैठक में ननकी राम कंवर को भी टिकट देने पर चर्चा।
दिल्ली में हुई बैठक में ननकी राम कंवर को भी टिकट देने पर चर्चा।

टीएस सिंहदेव के खिलाफ कौन उतरेगा तय नहीं

भाजपा नेताओं की इस बड़ी बैठक में ये तय नहीं हो पाया कि छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी नेता के खिलाफ किसे उतारा जाए। उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव के खिलाफ भाजपा से अनुराग सिंहदेव चुनाव लड़ चुके हैं , मगर बैठक में इस बार प्रत्याशी बदलने की चर्चा रही।

अंबिकापुर सीट से भाजपा किसे टिकट देगी ये तय नहीं हो पाया। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही नाम तय कर लिया जाएगा। भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन के चुनावी मैदान में दुर्ग से सांसद विजय बघेल को पहले ही टिकट दे चुकी है।

रायपुर उत्तर सीट बनी सवाल

रायपुर उत्तर विधानसभा सीट भाजपा के लिए सवाल बनकर खड़ी है। यहां से रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सिंधी समाज के शदाणी दरबार से जुड़े उदय शदाणी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, उत्कल समाज से ताल्लुक रखने वाले पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता और युवा चेहरे उमेश घरमोडे जैसे नाम सामने आए हैं।

पिछली बार भाजपा ने श्रीचंद सुंदरानी को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पार्टी अनुभवी को मौका देगी या नए चेहरे पर दांव लगाएगी इसे लेकर चर्चा जारी है। जल्द ही रायपुर उत्तर सीट को लेकर बीजेपी तस्वीर साफ कर देगी।

बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उम्मीदवारों के नाम तय किए गए।
बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उम्मीदवारों के नाम तय किए गए।

बीजेपी की बैठक में ये हुआ

रविवार रात 10:30 बजे के आसपास छत्तीसगढ़ के नेताओं को बैठक में बुलाया गया था । प्रधानमंत्री खुद इस बैठक में मौजूद थे। बैठक कक्ष में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों को स्क्रीन पर दिखाया गया, जिस सीट पर जिस प्रत्याशी को उतारना है उसके नाम दिखाए गए, उसके बैकग्राउंड के बारे में जानकारी राष्ट्रीय नेताओं को दी गई। राष्ट्रीय नेताओं ने भी अपने कुछ इनपुट दिए और उसके साथ सूची फाइनल की गई।

रात में हुई इस बैठक से पहले दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा । पहले सभी नेता दिल्ली में ही छत्तीसगढ़ सह चुनाव प्रभारी मनसुख मांडविया के घर पर पहुंचे थे। यहां प्रदेश की सीटों को लेकर चर्चा की गई, इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भी एक बैठक हुई, जिसमें अमित शाह के मौजूद होने की खबर रही। इस तैयारी और होमवर्क के बाद रविवार रात को फाइनल बैठक में छत्तीसगढ़ के नेता पहुंचे।

हार से सबक लेकर प्रयोग

2018 तक 15 सालों तक सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर सिमट गई । इसे लेकर एक बड़ी रणनीति भाजपा ने तैयार की है, ताकि दोबारा सत्ता हासिल हो सके। पिछली गलतियों से सबक लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नई लिस्ट तैयार की है, मंशा यही है कि छत्तीसगढ़ में कमल खिल सके।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button