कबीरधामकवर्धा

किसान हितैषी न्याय योजनाओं से किसान आर्थिक रूप से हुए सशक्त- केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर 118 किसानों को विद्युत पंप, डीजल पंप और स्प्रिंकलर वितरण किया

छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बोड़ला विकासखंड के वनांचल ग्राम झलमला में आयोजित कृषि चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री अकबर ने कार्यक्रम में 118 किसानों को विद्युत पंप, डीजल पंप और स्प्रिंकलर वितरण किया। मंत्री अकबर ने किसानों को कृषि उपकरण वितरण करते हुए कहा कि शासन के योजना का ग्रामीण, किसान भरपूर लाभ उठाकर इन मिलने वाली कृषि उपकरणों का सही समय में उपयोग करें और अधिक लाभ प्राप्त कर कृषि के क्षेत्र में उन्नति करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों के हित के लिए अनेक योजनाएं लागू की है जिससे आज किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए है। शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों के खाते में सीधा पैसा मिलने लगा है। जिससे अब किसान अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया, जिससे किसानों का बहुत बड़ा बोझ खत्म हुआ। इस अवसर पर बोड़ला जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम विशेष रूप से उपस्थित थे।
केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने परियोजना क्षेत्र में जल उपयोग दक्षता एवं फसल उत्पादकता को बढाने के लिए क्षेत्र के 53 किसानो को विद्युत् पंप, 40 किसानो को डीजल पंप एवं 25 किसानो को स्प्रिंकलर पाइप सेट वितरण किया। इस प्रकार कुल 11 ग्रामो के 118 किसानो को कुल राशि 24 लाख 90 हजार 168 रुपए का विद्युत पंप, डीजल एवं स्प्रिंकलर पाइप सेट वितरण किया गया। मंत्री अकबर ने किसानो को सिंचाई का महत्तव बताते हुए अधिक से अधिक सिंचित रबी फसल लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिको द्वारा क्षेत्र के किसानो को उन्नत खेती एवं फसलो में कीट एवं रोगों से रोकथाम विषय पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, अगमदास, गंगोत्री योगी, कृषि विभाग के उपसंचालक राकेश शर्मा, एस एल सोनवानी, जलग्रहण परियोजना अधिकारी, बोडला, कृषि विभाग के विकासखण्ड बोडला के मैदानी अमले, समस्त सचिव जलग्रहण समिति, क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में किसान, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, संबधित ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच गण उपस्थित थे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button