कबीरधामकवर्धा

आयुष्मान भवः अभियान का हुआ शुभारम्भ : निक्षय मित्र को मिला सम्मान, आयुष्मान कार्ड का हुआ वितरण

स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और हर गांव में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं करने के लिए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान भवः अभियान की योजना बनाई गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य टी.एस. सिंहदेव ने अम्बिकापुर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये प्रदेश में आयुष्मान भवः अभियान का विधिवित शुभारम्भ किया। कबीरधाम जिले से कलेक्टर जनमेजय महोबे विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े। साथ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महेश सुर्यवंशी, डीपीएम सृष्टि शर्मा, मुकुंद राव, रीना सलूजा, असलम खान, बालाराम साहू रेडक्रास, आनंद महंत, निलेश टान्डेकर, गौरव सोनी, सहित हितग्र्राही उपस्थित थे।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। स्वास्थ्य अधोसंरचना सहित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, हमर लैब, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिल स्टोर योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान जैसी योजनाएं संचालित होने से दूरस्थ अंचल में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिला है। ‘आयुष्मान भव’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। ‘आयुष्मान भारत’ अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान शिविर लगाया जाएगा। इसमें जरूरतमंद लोगों का मुफ्त इलाज हेतु पात्र हितग्राहियों का कार्ड बनाए जाएगा।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जिले के प्रत्येक नागरिकों को बनाने के लिए आग्रह किया। यहां बताया गया कि जिले में 6 लाख 05 हजार 263 नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। इस आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड के जरिए जटिल से जटिल बिमारियों का निः शुल्क उपचार उपलब्ध है। इस अवसर पर कलेक्टर ने हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टी.बी. मरीजों को पोषण आहार, फूड बॉस्केट के माध्यम से मदद करने वाले रेडक्रस निक्षय मित्रों को सम्मान पत्र एवं उपहार भी प्रदान किया गया।

सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचकर बनवा सकते है आयुष्मान कार्ड

यहां बताया गया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है । जिले में अब तक 06 लाख 5 हजार 263 हितगाहियों का बना आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। सिकलसेल कार्ड-एएस 2699 एवं एसएस 83 कार्ड  का वितरण किया जा चूका है। इसके साथ ही निक्षय मित्र 147 लोगों के द्वारा टीबी के मरीजों को प्रोटीनयुक्त पोषण आहार किट दिया जा रहा है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button