कबीरधामकवर्धा

यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, 12 प्रकरण में वसूले 4000 रुपए

यातायात पुलिस ने नियमो का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर की चलानी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृण करने लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसके साथ ही यातयात नियमो का पालन नहीं करने वालो पर कार्यवाही निरंतर किया जा रहा है। आज शहर के आउटर में प्वाइंट लगाकर वाहनों का चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर, दोपहिया वाहन में तीन सवारी सहित अन्य कुल 12 प्रकरण में 4000 समन शुल्क वसूल किया गया।
इसी तरह विगत दिनों बिना सीट बेल्ट के 07 प्रकरण, समन शुल्क 3500, मौके पर लाइसेंस पेश न करना 04 प्रकरण में 1200 रुपए समन शुल्क, बिना नंबर प्लेट 01 प्रकरण में 300 रुपए, गाड़ी में रिफ्लेक्टर ना लगा होना 01 प्रकरण में 300 समन शुल्क कुल 13 प्रकरण में समन शुल्क 5300 वसूल किया गया था।
यातयात प्रभारी महेश्वर सिंह ने उपस्थित वाहन चालकों को यातायात के नियमों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया की इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृण करने लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया की नियमो का पालन नहीं करने वालो पर यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा। सिंह ने वाहन चालकों को बताया कि वाहन में नंबर नहीं लिखे होने पर  चालान वसूल किया जाता है। इसलिए बिना नंबर के वाहन न चलाएं। यातायात पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से वाहन का पूरा कागजात साथ रखने, मालवाहक वाहनों में सवारी नहीं बिठाने, वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करने की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है की लगातार यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों सहित शहर के आउटर में प्वाइंट लगाकर वाहनों का चेकिंग किया जा रहा है और नियमों का पालन नहीं करने वालो पर चलानी कार्यवाही भी किया जा रहा है।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button