
कवर्धा -भारतीय जनता पार्टी चुनाव की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर बैठकें व सम्मेलन कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर रही है।कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में बोडला मण्डल के ग्राम प्रभाटोला में शनिवार को सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा | इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई .भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष पटेल व मंडल महामंत्री राजेश साहू भी उपस्थित रहे |
आपको बता दे चुनाव परिणाम की दृष्टि से प्रभाटोला में कांग्रेस को हमेशा बढ़त मिलती रही है ज्यादातर ग्राम वासियों का कांग्रेस के प्रति रुझान रहा है आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना प्रभाव बढाने में लगी भारतीय जनता पार्टी में लगातार इस तरह भाजपा प्रवेश करने वालो की संख्या बढ़ी है जिससे पार्टी में भी उत्साह का माहौल है .
इस पुरे विषय पर भाजपा में प्रवेश करने वाले ग्रामीणों का कहना है हमने परम्परागत रूप से कांग्रेस का साथ दिया जब भाजपा सत्ता में थी तब भी हम कांग्रेस पर भरोषा करते रहे है किन्तु पिछले 05 वर्षो में स्थानीय विधायक मोहम्मद अकबर ने हमे काफी निराश किया है चंद लोगो में सिमटी कांग्रेस में विकास ,मुलभुत सुविधाओं का भी अभाव हो गया है . छोटे मोटे कामो के लिए प्रत्येक ग्रामीण रायपुर नही जा सकता विधायक मो.अकबर आम जनता के पहुँच से कोसो दूर है . भाजपा ने कभी हमे इस तरह की स्थिति देखने को नही मिली . भाजपा के कार्यकर्ता ,नेता जन सुलभ उपलब्ध है इसलिए हम सब भाजपा पर विश्वास जता रहे है .
वही विजय शर्मा ने ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी ने अंतिम व्यक्ति तक सीधे सरकार की पहुँच बनाई है उज्वाला ,प्रधानमन्त्री आवास,शौचालय व किसान सम्मान निधि हो या हर घर तक नल से जल पहुचाने का काम ,जनता प्रधानमन्त्री मोदी जी व भाजपा के कार्य शैली भ्रस्टाचार मुक्त सुशासन के चलते भाजपा के साथ जुड़ कर देश को आगे बढ़ाने में जिले को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाना चाहते है यह हर्ष का विषय है .
ग्राम प्रभाटोला से राजू भारती ,नरेश जोशी ,शिवप्रसाद,दिलीप सोनकर,आनंद कोसले ,चरण आडिल ,महेश डहरिया ,बसंत कोसले,कोमल टंडन ,शत्रोहन भारती ,सुखनन्दन आडिले ,दिनेश टंडन,नागेश टंडन,,महेश पात्रे,अजय यादव,मनोज यादव,धनंजय टंडन ,भीखम टंडन ,किशन डिन्डोरे ,सुरेन्द्र कुर्रे ,पंचराम कोसले ,जितेन्द्र कोसले ,गौकरण टंडन सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने भाजपा में प्रवेश कर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठां जताई .
