छत्तीसगढ़रायपुर

रमन की रिपोर्ट में कांग्रेस की हार

पूर्व CM का दावा- कांग्रेस लौटती नहीं दिख रही, साय को मिले पद पर कसा तंज

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का दावा कर रहे हैं। TS सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने और नंद कुमार साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर उन्होंने कहा कि इन सब से बात नहीं बनने वाली मीडिया से चर्चा में डॉ सिंह ने ये भी कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश के नेताओं पर भरोसा नहीं है।

रमन सिंह ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस की हालत पूरे छत्तीसगढ़ में सुकमा से लेकर सरगुजा तक खराब है। सारे सर्वे रिपोर्ट यह बता चुके हैं कि कांग्रेस लौट के नहीं आ रही है। कांग्रेस में चिंतन के दौर के बाद कुछ तय हुआ है। कांग्रेस बार-बार हमसे पूछती थी कि मुख्यमंत्री के दावेदार पद के लिए किस व्यक्ति का चेहरा सामने रखोगे। कल कांग्रेस ने बड़ा निर्णय लिया है कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

डॉ सिंह ने कहा इसका मतलब यह है कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर कांग्रेस का भरोसा नहीं रहा। लगातार भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर होने की वजह से कांग्रेस ने ऐसा किया है। मुझे लगता है सामूहिक नेतृत्व का प्रश्न जब छत्तीसगढ़ में आ गया है तो यह मान लिया जाए कि केंद्रीय नेतृत्व काे यहां के नेताओं पर भरोसा नहीं रह गया।

साय का पद अदना सा
प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एलान कर दिया कि नंदकुमार साय छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष होंगे। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा उन्हें दिया गया है। इसपर डॉ रमन ने कहा- अब जो आदमी केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष हुआ करता था, पूरे देश में 130 करोड़ में एक ही पद है वह दिया जाता था। अब उनको किसी निगम मंडल के के अदने से पद में संतुष्टि हो रही है, तो मुझे लगता है उनको मुबारक हो बधाई हो।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button