कबीरधाम*

कबीरधाम जिले के भालूचुआ ग्राम में जमीन विवाद ने एक परिवार का जीना दुश्वार कर दिया है। पीड़ित जितेन्द्र गेंन्द्रे ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जान की सुरक्षा की मांग की है।

*क्या है पूरा मामला:*
– *7 अप्रैल 2026:* आरोपियों रामसाहायता, रामखिलावन, सोमदत्त, ईश्वर और अमित पर निजी खेत में घुसकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप। भोरमदेव थाने में शिकायत, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं।
– *9 अप्रैल 2026:* आरोपियों ने दोबारा घटना दोहराई। फिर शिकायत, पर कोई प्रभावी कदम नहीं।
– *11 अप्रैल 2026:* सभी नामजद आरोपी तीसरी बार खेत में घुसे और गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

*पीड़ित का आरोप:*
जितेन्द्र गेंन्द्रे का कहना है कि ये सभी आरोपी पूर्व में भी मारपीट कर चुके हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं। पुलिस द्वारा समझाइश के बाद भी दबंगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

*परिवार दहशत में:*
पीड़ित के बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और छोटे बच्चे लगातार भय के साये में जी रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से नामजद आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

*चेतावनी:*
आवेदन में कहा गया है कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी आरोपियों के साथ-साथ प्रशासन की भी होगी।

फिलहाल पुलिस की ओर से अगली कार्रवाई का इंतजार है।

Brajesh Gupta

By Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com