पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल का भूमिपूजन किया। लगभग 1 करोड़ 97 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह 45 मीटर लंबा पुल क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
इस पुल के निर्माण से विशेष रूप से बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। यह मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल, आवास, पेयजल और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर लगातार कार्य हो रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व, विशेष रूप से नरेंद्र मोदी और विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Brajesh Gupta

By Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com