
कबीरधाम, 04 अप्रैल 2026।
जिले में सट्टा और जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना पिपरिया पुलिस ने ग्राम मिरमिटी में छापेमारी कर अवैध सट्टा संचालित कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योगी ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने दबिश दी। मौके पर आरोपी अरुण नाथ योगी को सट्टा पर्ची लिखते हुए पकड़ा गया।
जांच के दौरान आरोपी के पास से सट्टा से संबंधित पर्चियां, एक डॉट पेन और 750 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग




