कबीरधामकवर्धा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंडरिया में महतारी वंदन सम्मेलन, विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं का किया सम्मान

  1. पंडरिया
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश की नारी शक्तियों को संबोधित किया गया। इसी क्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा शासकीय योजनाओं की लाभार्थियों को विधायक भावना बोहरा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
    विधायक भावना बोहरा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, आत्मसम्मान और समाज निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
    उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए महाविद्यालय जाने वाली बेटियों हेतु 8 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे लगभग 1000 छात्राओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की गई है, जहां 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को CGPSC, NEET और IIT-JEE जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।
    उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, स्वास्थ्य, आवास और सम्मान से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, जिला मंत्री राघवेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, राजेंद्र साहू, मंडल महामंत्री धरमपाल कौशिक, जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी साहू, महेंद्र धृतलहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सोनी, जनपद अध्यक्ष दुर्गा सिंह सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button