
कवर्धा। भारतीय युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार शाम मशाल यात्रा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह मशाल जुलूस शाम 6 बजे शहर कांग्रेस भवन से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए बाजार मार्ग और सिग्नल चौक तक निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने किया।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की कथित असंवैधानिक गिरफ्तारी को लेकर विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने पर यह कार्रवाई की गई।




