कबीरधाम

रूसे में मिट्टी खनन के लिए तालाब सुखाया गया, ग्रामीणों ने जताया विरोध

कुंडा। तहसील क्षेत्र के ग्राम रूसे में स्थित शासकीय तालाब को मिट्टी खनन के उद्देश्य से समय से पहले ही सुखा दिया गया है। जहां तालाब सामान्यतः अप्रैल–मई माह में सूखता है, वहीं इस वर्ष फरवरी की शुरुआत में ही इसमें पानी समाप्त होने की स्थिति बन गई है।
ग्रामीणों के अनुसार तालाब से मशीनों के माध्यम से मिट्टी निकाली जा रही है। इसके लिए तालाब का पानी बाहर निकालकर उसे जानबूझकर सुखाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय तालाब से बिना ग्राम पंचायत की अनुमति कोई भी व्यक्ति मिट्टी नहीं निकाल सकता।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मिट्टी खनन पर रोक लगाई जाए और मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि तालाब गांव के जलस्तर और पशुओं के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है।
वहीं सरपंच दिलीप चंद्रवंशी का कहना है कि तालाब की सफाई एवं मिट्टी खुदाई से गांव का जलस्तर बढ़ता है और इससे जलसंचयन में लाभ होता है।
इस संबंध में कुंडा तहसीलदार रविन्द्र कुमार कुरें ने कहा कि मामले की जानकारी ली जाएगी और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button