
कवर्धा, 7 फरवरी 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना विक्रेता किसानों को 3 करोड़ 45 लाख रुपये की प्रथम किस्त का भुगतान बैंक माध्यम से जारी कर दिया गया है। यह भुगतान 19 से 25 नवंबर 2025 के बीच गन्ना विक्रय करने वाले 1073 किसानों के खातों में सीधे भेजा गया है।
कारखाना प्रबंधन के अनुसार, इस अवधि में खरीदे गए गन्ने का मूल्य 329.05 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। शेष भुगतान फंड उपलब्ध होते ही शीघ्र जारी किया




