कवर्धा।
हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता, कहहि सुनहि बहुविधि सब संता — इस पावन भाव के साथ कवर्धा नगर में 3 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक भव्य श्रीराम कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मित्तल परिवार को श्रीरामचंद्र जी की कृपा से प्राप्त हुआ एक सौभाग्यपूर्ण अवसर है।
कथा व्यासपीठ पर परम पूज्य मानस विदुषी देवी चंद्रकला जी (अयोध्यापुरी) विराजमान होकर अपनी मधुर, रसमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का दिव्य रसपान कराएंगी। कथा के साथ-साथ विभिन्न मंगलमय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।
आयोजक परिवार ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से सपरिवार, इष्ट-मित्रों सहित पधारकर इस पावन कथा-गंगा में सहभागी बनने एवं श्रीराम कृपा का लाभ लेने का विनम्र आग्रह किया है।
श्रीराम कथा सप्ताह का कार्यक्रम विवरण
03 जनवरी 2026, शनिवार – श्रीराम कथा महिमा
04 जनवरी 2026, रविवार – शिव-पार्वती विवाह
05 जनवरी 2026, सोमवार – श्रीराम जन्मोत्सव
06 जनवरी 2026, मंगलवार – श्री सीताराम विवाहोत्सव
07 जनवरी 2026, बुधवार – वनगमन, केवट संवाद
08 जनवरी 2026, गुरुवार – भरत चरित्र
09 जनवरी 2026, शुक्रवार – लंका दहन, रामराज्याभिषेक एवं भंडारा

Brajesh Gupta

By Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com