कबीरधामकवर्धा

जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने सोनिया गांधी का जन्मदिन सेवा-दिवस के रूप में मनाया

 

जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी के जन्मदिन को सेवाभाव के साथ मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वृद्धा आश्रम पहुँचकर बुजुर्गों को फल वितरित किए और सेवा व मानवीय संवेदना का संदेश दिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर और ग्रामीण अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने कहा कि उनका नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और सामाजिक न्याय तथा संविधान की रक्षा के प्रति उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर वर्मा ने इसे जन-सेवा की उनकी सोच का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव PCC वीरेंद्र जांगड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष होरीराम साहू, संगठन महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, तथा अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button