कबीरधामकवर्धा

कवर्धा को मिली बड़ी सौगात—10.73 करोड़ की लागत से गौरव पथ का भूमिपूजन

गौरव पथ बनेगा आधुनिक कवर्धा की पहचान, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

कवर्धा 7 दिसंबर 2025। शहर को आधुनिक स्वरूप देने वाली बहुप्रतिक्षित गौरव पथ परियोजना का भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। 10 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग राजनांदगांव बायपास (पिलारी नहर) से नवीन बाजार तक लगभग 2 किलोमीटर तक बनाया जाएगा। इसके निर्माण से रामनगर वार्ड, शिवाजी कॉलोनी, शांतिदीप कॉलोनी और नवीन बाजार के हजारों नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विजय शर्मा ने कहा कि गौरव पथ शहर के भविष्य को गति देने वाला विकास मार्ग है, जिससे यातायात सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि शहर में दो आधुनिक चौपाटियों का निर्माण, प्रमुख मार्गों का फोरलेन विस्तार, नया बस स्टैंड–मेडिकल कॉलेज कनेक्टिविटी सहित अनेक विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं।

सांसद संतोष पाण्डेय ने इसे कवर्धा के समग्र विकास की ऐतिहासिक शुरुआत बताया और कहा कि गौरव पथ का निर्माण शहर को आधुनिक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही बताया कि 11 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार आएगा।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button