कबीरधामकवर्धा

11 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कबीरधाम आगमन प्रस्तावित, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

 

कबीरधाम, -:  6 दिसंबर 2025/ 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कबीरधाम मेडिकल कॉलेज भूमिपूजन कार्यक्रम में आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ घोटिया स्थित सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी इंतजाम समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, दर्शक दीर्घा, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेटिंग, पंडाल निर्माण तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय योजनाओं की स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाने के लिए संबंधित विभागों को स्थल आबंटित कर तैयारियाँ शुरू करने को कहा गया।

लोक निर्माण विभाग को मंच एवं बैठक व्यवस्था से संबंधित सभी कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। अन्य विभागों को भी उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए आवश्यक तैयारियाँ करने कहा गया।

कलेक्टर वर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में पहुँचने वाले जनसमुदाय के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुगम और सुव्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यक्रम स्थल पर निरंतर उपस्थित रहकर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं को भी सुव्यवस्थित रूप देने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान डीएफओ निखिल अग्रवाल, एडीएम विनय पोयाम, एएसपी पुष्पेंद्र बघेल, एसडीएम चेतन साहू, उप संचालक पंचायत राज तिवारी, एपीओ के.के. साहू सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button