कबीरधामकवर्धा

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन

सोयाबीन उत्पादन तकनीक की दी गई जानकारी

कवर्धा, 17 अक्टूबर 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम कांपा में राष्ट्रीय तिलहन मिशन अंतर्गत सोयाबीन फसल का समूह प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोयाबीन ट्रेड़-1135 का प्रदर्शन किया गया, जिसका उद्देश्य जिले में तिलहन फसलों के रकबे एवं उत्पादन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को सोयाबीन उत्पादन तकनीक, उन्नत किस्मों के चयन, फसल सुरक्षा उपायों एवं कीट-रोग प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कबीरधाम जिले की प्रमुख फसलें कृ धान, सोयाबीन, गन्ना एवं चना की उन्नत उत्पादन तकनीक के बारे में भी किसानों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  गंगा लोकचंद साहू, सदस्य, जिला पंचायत कबीरधाम ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही नवीन कृषि तकनीकों एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे इन तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने किसानों को सोयाबीन में लगने वाले प्रमुख रोगों एवं कीटों के समन्वित प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार के लिए उन्नत बीज एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग पर बल दिया।

वैज्ञानिक डॉ. बी.एस. परिहार ने उन्नत किस्मों के चयन एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। योजना प्रभारी इंजीनियर टी.एस. सोनवानी ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उनके उपयोग की जानकारी दी, वहीं डॉ. सी.पी. रहांगडाले ने जैव विविधता संरक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। प्रक्षेत्र दिवस के दौरान ग्राम कांपा के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री हेमा तथा 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसानों ने सोयाबीन की फसल का मैदानी भ्रमण एवं अवलोकन कर नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम किसानों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्नत कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button