इंदौरीकबीरधामकवर्धाकुई कुकदुरकुंडातरेगांव जंगलपंडरियापांडातराईपिपरियाबोडलारणवीरपुररेंगाखार जंगलसहसपुर लोहारा

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 7 सिविल जजों का किया तबादला, कबीरधाम से राहुल कुमार और आकांक्षा राठौर को नई जिम्मेदारी

[ad_1]

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सात वरिष्ठ श्रेणी सिविल जजों का तबादला किया है। यह आदेश 7 मई को जारी किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों को 12 मई तक अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अदालती प्रशासनिक फैसले में कबीरधाम जिले के दो न्यायिक अधिकारियों कुमारी आकांक्षा राठौर (पंडरिया) और राहुल कुमार (कवर्धा) का भी स्थानांतरण हुआ है।

तबादला सूची के अनुसार असलम खान, जो वर्तमान में चांपा में पदस्थ हैं, उन्हें रायपुर में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है। कुमारी आकांक्षा राठौर को पंडरिया से स्थानांतरित कर दुर्ग में चतुर्थ सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) के रूप में भेजा गया है। कुमारी नम्रता नोर्गे, जो अभी छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग रायपुर में कार्यरत हैं, उन्हें चांपा में सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। दल्लीराजहरा में पदस्थ सोनी तिवारी को कोरबा में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त किया गया है। रायपुर में कार्यरत आलोक कुमार अग्रवाल को पंडरिया में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में अतिरिक्त जज के रूप में भेजा गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कवर्धा में पदस्थ राहुल कुमार को दल्लीराजहरा में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है। वहीं बगीचा में पदस्थ कामिनी वर्मा को रायपुर में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में पांचवें अतिरिक्त जज के रूप में स्थानांतरित किया गया है।



[ad_2]

Source link

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button