[ad_1]

कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने गृह जिला कबीरधाम (कवर्धा) में रंगों के पर्व होली का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कवर्धा में मनाई होली, गांधी मैदान में हुआ भव्य होली मिलन

शुभ मुहूर्त में पूर्व मुख्यमंत्री निवास के सामने होलिका दहन किया गया, जिसके बाद आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी मैदान में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने जिलेवासियों और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कवर्धा में मनाई होली, गांधी मैदान में हुआ भव्य होली मिलन

गांधी मैदान में होली खेलने और डॉ. सिंह को गुलाल लगाने के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लगी रही। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन में आपसी सौहार्द और उल्लास का माहौल बना रहा।



[ad_2]

Source link

Brajesh Gupta

By Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com