कबीरधामकवर्धा

मतदान दलों को सुबह 7 बजे से उपस्थित होने के निर्देश, राजनीतिक दलों की उपस्थिति में खोला जाएगा स्ट्रांगरूम 

जिले के 7 आदर्श मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

कवर्धा, 09 फरवरी 2025। जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने कल 10 फरवरी 2025 को प्रातः 7:00 बजे से मतदान सामग्री का वितरण पीजी कॉलेज कवर्धा स्थित स्ट्रांग रूम से किया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। मतदान सामग्री तथा मतदान दल में लगे अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी  गीता रायस्त ने बताया कि नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए मतदान 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। जिले के 7 नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसमें दो नगर पालिका कवर्धा और पंडरिया तथा 5 नगर पंचायत पाण्डातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और इंदौरी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 7 आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। नगरपालिका कवर्धा के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 13 गंगा नगर प्राथमिक शाला, कक्ष क्रमांक 1 और मतदान केंद्र क्रमांक 50 शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक शाला नवीन भवन, कक्ष क्रमांक 02 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। नगरपालिका पंडरिया अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 18 शासकीय प्राथमिक रघुराज कन्या शाला, नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 7 प्रातनिक शाला भवन पश्चिम इंदौरी, नगर पंचायत पिपरिया अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 2 पटेल समाज सामुदायिक भवन, कक्ष क्रमांक 02, नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 6 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडातराई और नगर पंचायत बोडला अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 11 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोडला, कक्ष क्रमांक 04 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी  गीता रायस्त ने बताया कि जिले के सभी 7 नगरीय निकाय में वार्डों की संख्या 120 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 78 हजार 817 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 38 हजार 578, महिला मतदाताओं की संख्या 40 हजार 239 है। इन सभी निकायों में 145 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका कवर्धा अंतर्गत वार्डों की संख्या 27 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 39 हजार 276 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 19 हजार 271, महिला मतदाताओं की संख्या 20 हजार 05 है। कवर्धा नगर पालिका अंतर्गत कुल 52 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 18 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 14 हजार 715 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 हजार 150, महिला मतदाताओं की संख्या 07 हजार 565 है। पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत कुल 18 मतदान केन्द्र है।

नगर पंचायत पाण्डातराई अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार 650 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 807, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 843 है। पाण्डातराई नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत पिपरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 3 हजार 875 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 हजार 920, महिला मतदाताओं की संख्या 1 हजार 955 है। पिपरिया नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 हजार 731 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 306, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 425 है। नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 हजार 691 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 297, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 394 है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत लोहारा अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार 879 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 827, महिला मतदाताओं की संख्या 3 हजार 52 है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है।

Advertisement Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button