कवर्धा नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 में अजय ठाकुर को जनता का जबरदस्त समर्थन, चुनावी माहौल गरमाया
![](https://cgnnews24.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-09-at-7.06.42-PM-780x470.jpeg)
कवर्धा। नगर निगम चुनाव में वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी अजय ठाकुर को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाने लगा है, जहां अजय ठाकुर के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं।
प्रचार अभियान के दौरान अजय ठाकुर को वार्ड के नागरिकों का भारी सहयोग मिल रहा है। स्थानीय मतदाता भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं और उन्हें विजयश्री दिलाने का संकल्प ले रहे हैं। वार्ड में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
वार्ड 22 में अजय ठाकुर के समर्थन में हो रही सभाओं और रैलियों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। स्थानीय जनता विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को लेकर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे रही है।
भाजपा नेताओं का दावा है कि जनता का रुझान साफ दिख रहा है और वार्ड 22 में पार्टी की जीत तय है। वहीं, चुनावी माहौल गरमाने के साथ अन्य प्रत्याशी भी अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुट गए हैं।
![Advertisement](https://cgnnews24.com/wp-content/uploads/2025/01/Republic-Day.jpg)