इंदौरीकबीरधामकवर्धाकुई कुकदुरकुंडातरेगांव जंगलपंडरियापांडातराईपिपरियाबोडलारणवीरपुररेंगाखार जंगलसहसपुर लोहारा
भाजपा ने कवर्धा में किया निकाय चुनाव का शंखनाद, कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब


[ad_1]
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव को लेकर गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें नगर के सभी 27 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रैली के रूप में पहुंचे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों ने जनता से समर्थन मांगा। विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कवर्धा को कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और भय से मुक्त कराया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक वर्ष में कवर्धा के विकास के लिए 70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में महतारी वंदन योजना, गरीबों के लिए पक्के मकान और 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जैसी योजनाएं पूरी की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 पार्षदों और अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के बाद शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया।
[ad_2]
Source link



