कबीरधामकवर्धा

*पवन देवांगन को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

*कवर्धा, दिनांक 2 मई 2025। पवन देवांगन, संचालक, अशोका पब्लिक स्कूल, कवर्धा एवं संरक्षक, कबीरधाम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, कवर्धा को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  राजीव गुप्ता, सचिव  मोती जैन एवं कार्यकारिणी की संयुक्त अनुशंसा से की गई है।

 

पवन देवांगन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हुए जिले एवं प्रदेश  विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान हेतु उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी निष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

 

इस अवसर पर पवन देवांगन ने प्रदेश अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा एवं शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे।

 

उनकी नियुक्ति पर कबीरधाम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास, उपाध्यक्ष अतुल वर्मा, सद्धम खान, शिवनारायण यादव, द्वारिका चंद्रवंशी, वीरेंद्र गेंड्रे, सचिव लक्मण चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी सहसचिव,  लोमश चंद्रवंशी सहसचिव,  राजू राम सिन्हा कोषाध्यक्ष, आदित्य चंद्रवंशी जिला संयोजक केंद्रीय शिक्षा बोर्ड, संजय सिंह जिला संयोजक छ ग माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, संरक्षक गण रामशरण चंद्रवंशी, देवेन्द्र गुप्ता,  राघव साहू,  सपन चोपड़ा,  सूचित बोथरा,  नारायण साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, आशीष अग्रवाल, जिला मिडिया प्रभारी अवधेश देवांगन , कार्यक्रम संयोज कठाकुर राम सेन  एवं नरेंद्र चंद्रवंशी  एवं जिले के समस्त निजी विद्यालयों संचालकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है एवं उन्हें बधाई दी है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button