छत्तीसगढ़रायपुर

ED ने पूर्व मंत्री लखमा सहित 100 पर कराई FIR

30 कोल, 70 नाम शराब स्कैम में; इनमें 6 पूर्व MLA, IAS और कांग्रेसी भी

छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाले मामले में ED ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 100 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है। इनमें कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजी भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो, शिशुपाल का नाम शामिल है।

इनके अलावा 2 निलंबित IAS, रिटायर्ड IAS अफसर सहित कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल सहित अन्य के नेताओं के नाम भी हैं। कोयला घोटाले में 30 से अधिक नाम और शराब घोटाले में 70 नाम शामिल हैं। ये एफआईआर ACB में 17 जनवरी को कराई गई है।

मिंज का दोष CM के खिलाफ चुनाव लड़ना

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के नेताओं को फंसाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि, यूडी मिंज का दोष सिर्फ CM के खिलाफ चुनाव लड़ने का है। सीएम को इतनी छोटी सोच का नहीं होना चाहिए। बदनाम हमे शुरू से किया जा रहा है।

कोल मामले में इन आरोपियों पर FIR

1. कवासी लखमा, विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री
2. देवेंद्र यादव, विधायक
3. अमरजीत भगत, पूर्व खाद्य मंत्री
4. बृहस्पत सिंह, पूर्व विधायक
5. गुलाब कमरो, पूर्व विधायक
6. शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक
7. चंद्रदेव प्रसाद राय, पूर्व विधायक
8. यूडी मिंज, पूर्व विधायक
9. समीर विश्नोई, निलंबित IAS
10. रानू साहू, निलंबित IAS
11. सौम्या चौरसिया, पूर्व उप सचिव, सीएम कार्यालय
12. संदीप कुमार नायक, सहायक खनिज अधिकारी
13. शिवशंकर नाग, खनिज अधिकारी
14. सूर्यकांत तिवारी, कोल कारोबारी
15. मनीष उपाध्याय
16. रौशन कुमार सिंह
17. निखिल चंद्राकर
18. राहुल सिंह
19. पारिख कुर्रे
20. मोइनुद्दीन कुरैशी
21. वीरेंद्र जायसवाल
22. रजनीकांत तिवारी
23. हेमंत जायसवाल
24. जोगिंदर सिंह
25. नवनीत तिवारी
26. दीपेश टांक
27. देवेंद्र डडसेना
28. राहुल मिश्रा
29. रामगोपाल अग्रवाल, तत्कालीन कोषाध्यक्ष, कांग्रेस
30. राम प्रताप सिंह, तत्कालीन प्रवक्ता कांग्रेस
31. विनोद तिवारी, पीईपी
32. इदरीश गांधी, पीईपी
33. सुनील कुमार अग्रवाल
34. जय
35. चंद्रप्रकाश जायसवाल
36. लक्ष्मीकांत तिवारी

कोड वर्ड में अफसरों के नाम डायरी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ACB ने जो FIR कोल केस में दर्ज की है उसमें आरोपी सूर्यकांत तिवारी की एक डायरी का जिक्र है। इसमें कुछ पुलिस अफसरों का भी नाम सामने आया है।

इसके बाद पुलिस अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी, दीपांशु काबरा, भोजराम पटेल, जेपी मौर्य, कुंजाम साहब, पीयूष भाटिया नाम के लोगों की भी संलिप्तता की जांच को जरूरी बताया गया है।

FIR में लिखा गया है कि सूर्यकांत तिवारी खुद की लिखी डायरी में कोड वर्ड में इन लोगों के नाम और लेनदेन का हिसाब लिखता था।

IAS रानू साहू कोल मामले में रायपुर की जेल में बंद हैं।

प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, पूरा मामला जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच का है। FIR में दर्ज नेताओं, अफसरों के सिंडिकेट ने 540 करोड रुपए की अवैध लेवी वसूल की है। जिसमें लगभग 296 करोड़ की अवैध लेवी के बंटवारे की जांच ED कर रही है। बाकी बचे 244 करोड़ की लेवी की भी जांच होनी है।

IAS समीर और राज्य प्रशासनिक सेवा की सौम्या चौरसिया भी आरोपी हैं।
IAS समीर और राज्य प्रशासनिक सेवा की सौम्या चौरसिया भी आरोपी हैं।

कोल केस में अब तक क्या हुआ
ED ने अब तक कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिवालय में काम करने वाली अधिकारी सौम्या चौरसिया, IAS समीर बिश्नोई समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

222 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है और इस पूरे मामले की जांच जारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा इसे प्रदेश का बड़ा आर्थिक अपराध मानते हुए शिकायत प्रदेश की ACB से की थी।

विधायक समेत 1 दर्जन कांग्रेस नेता केस में आरोपी बनाए गए हैं।
विधायक समेत 1 दर्जन कांग्रेस नेता केस में आरोपी बनाए गए हैं।

समझें क्या है कोल स्कैम?
ED ने छत्तीसगढ़ में जांच के बाद 540 करोड़ के कोल लेवी स्कैम का खुलासा किया था। इसमें IAS रानू साहू के अलावा IAS समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारी भी EDके जांच के दायरे में रहे। इन लोगों से पूछताछ की गई है और इनके घरों से कुछ दस्तावेजों को भी जब्त किया गया । ईडी ने पिछले साल 540 करोड़ के अवैध कोल परिवहन का केस दर्ज किया है।

कोल परिवहन में कोयला एजेंसियों से प्रति टन 25 रुपए कमीशन वसूलने का आरोप है। ये वूसली सिंडीकेट करता था, सिंडीकेट के लोगों के नाम पर ही FIR हुई है।

इससे संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…

1. कोल स्कैम में कोर्ट ने स्वीकार किया आरोप पत्र:विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोगों को नोटिस; 25 अक्टूबर को होना होगा पेश

छत्तीसगढ़ कोल स्कैम केस में रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने आरोप पत्र स्वीकार कर लिया है। ED के आरोप पत्र में विधायक देवेंद्र यादव, रानू साहू समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से 9 लोगों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। 25 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें

2. कोल घोटाला केस में नया ट्विस्ट: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय को बनाया गया आरोपी, ED ने CBI जांच की भी रखी मांग

कोल घोटाला केस में 2 कांग्रेस विधायकों का नाम भी सामने आया है। शुक्रवार को विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है। साथ ही रायपुर की अदालत में रानू साहू के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई। 280 पेज की शिकायत के साथ ही 5456 पेज के दस्तावेज अदालत में जमा किए गए हैं। जिसमें कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

3. ED दफ्तर में विधायक के 11 घंटे:देवेंद्र बोले- जेल भेजने की धमकी मिली, मैंने कर्मचारियों को रंग लगाया बाहर आकर गाया रंग बरसे

रायपुर के ED दफ्तर में लगातार कांग्रेस नेताओं से पूछताछ की जा रही है। रडार पर कुछ चुनिंदा पदाधिकारी, विधायक हैं। इन्हीं में से MLA देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय हैं। मंगलवार को दिन भर ईडी के अफसरों ने इन्हें अपने दफ्तर में बैठाए रखा।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button