कबीरधामकवर्धा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने मीडिया को निर्वाचन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र 72 के संबध में प्रेसवार्ता कर मीडिया को आवश्यक जानकारी दी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोबे ने बताया कि निर्वाचन गतिविधियों के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, स्थैतिक निगरानी दल, विडियों निगरानी टीम और विड़ियों अवलोकन टीम का गठन किया गया है, जो 24 घंटा तैनात रहेंगे। कलेक्टर महोबे ने बताया कि प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया में प्रकासित या प्रसारित होने वाली पेड न्यूज, भ्रामक न्यूज एवं फेक न्यू की मॉनिटर्रिंग कें लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने पत्रकार वार्ता में ईएसएमएस (इलेक्शन सिजर मेनेजमेंट सिस्टम) ऐप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर एवं एसपी द्वारा लगातार निर्वाचन गतिविधियों की तैयारी, आयोग के दिशा-निर्देश सहित स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन प्राक्रिया की पूरी जानकारी दी जा रही है। जिला स्तर पर यह दूसरी प्रेस कांफ्रेस थी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोबे ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया व 72 कवर्धा के दौरान कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड टीम का गठन किया गया है। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम निर्वाचन प्राक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में व्यय अनुवीक्षक अंतर्गत प्रत्याशी, राजनैतिक दल द्वारा अत्याधिक प्राचार व्यय, रिश्वत के रूप में नगद या वस्तु वितरण, अवैध शस्त्रों, गोला, बारूद, शराब वितरण या परिवहन एवं असामाजिक तत्वों आदि के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम 24 घंटा कार्यरत रहेंगे। इसमें 03 पाली सुबह 06 बजे से 02 बजे, दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे और रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक टीम में एक अधिकारी और 02 पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया अंतर्गत तहसील पंडरिया, कुण्डा, कुकदूर, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 पंडरिया अंतर्गत तहसील कवर्धा, बोड़ला, पिपरिया, रेंगाखार और सहसपुर लोहारा के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, सहायक अधीक्षक और कृषि विकास अधिकारी सहित प्रत्येक टीम में 02 पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर महोबे ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया व 72 कवर्धा के दौरान कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया है। स्थैतिक निगरानी दल निर्वाचन प्राक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्याधिक प्रचार व्यय, रिश्वत के रूप में नगद या वस्तु वितरण, अवैध शस्त्रों, गोला, बारूद, शराब वितरण या परिवहन एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी। स्थैतिक निगरानी दल 24 घंटा कार्यरत रहेंगे। इसमें 03 पाली सुबह 06 बजे से 02 बजे, दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे और रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक टीम में एक अधिकारी और 02 पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। स्थैतिक निगरानी दल चेकपोस्ट कापादाह, महका, कुकदूर, चिल्फी, दशरंगपुर, खारा और बिड़ोरा में तैनात रहेंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया व 72 कवर्धा के लिए विडियों निगरानी टीम और विड़ियों अवलोकन टीम का गठन किया है। टीम द्वारा निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले क्रिटीकल घटनाओं की विड़ियोंग्राफी की निगरानी के लिए विड़ियों ग्राफर के साथ कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को अधिकृत किया गया है। यह निगरानी दल व्यय प्रेक्षक के निगरानी के लिए कार्य करेगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया अंतर्गत तहसील पंडरिया, कुण्डा, कुकदूर, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा अंतर्गत बोड़ला, रेंगाखार, पिपरिया और सहसपुर लोहारा में निगरानी रखेगी।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में 803 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 47 हजार 549 है। इसमें 3 लाख 22 हजार 336 पुरूष मतदाता, 3 लाख 25 हजार 210 महिला मतदाता और 03 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 543 दिव्यांग मतदाता, 30 हजार 390 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 5 हजार 576 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008.92 है। विधानसभा 71 पंडरिया में 393 मतदान केन्द्र में 01 लाख 57 हजार 649 पुरूष मतदाता, 01 लाख 58 हजार 493 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर शून्य है। इस प्रकार कुल 03 लाख 16 हजार 142 मतदाता हैं। इसमें 3 हजार 102 दिव्यांग मतदाता, 14 हजार 588 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 3223 है। जेंडर रेसियों 1005.35 है। इसी प्रकार विधानसभा 72 कवर्धा में 410 मतदान केन्द्र में 01 लाख 74 हजार 687 पुरूष मतदाता, 01 लाख 66 हजार 717 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर 03 है। इस प्रकार कुल 03 लाख 31 हजार 407 मतदाता हैं। इसमें 2 हजार 441 दिव्यांग मतदाता, 15 हजार 802 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 353 है। जेंडर रेसियों 1012.33 है।

सी-विजिल ऐप का स्वत्रंत, निष्पक्ष में महत्वपूर्ण भूमिका

स्वत्रंत, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन प्राक्रिया को संपादित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई सी-विजिल ऐप की महत्वपूर्ण भूमिका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोबे ने बताया कि सी-विजिल के माध्यम से अब आम नागरिक आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत केवल फोटोग्राफ एवं वीडियो के माध्यम से ही नहीं बल्कि ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान कार्यशील रहेगा। यह एप्लीकेशन आम नागरिकों के लिए गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाले समस्त शिकायतों की मॉनिटरिंग एवं उनके निराकरण, समाधान के लिए जिला स्तरीय टीम गठित की गई है। यह टीम 24 घंटे कार्य कर रही है।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button