सी ज़ी ऐन ब्रजेश गुप्ता | कवर्धा छत्तीसगढ़ के भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां 15 अप्रैल के बाद बहुप्रतीक्षित जंगल सफारी शुरू होने जा रही है, जो रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा अनुभव देगी। 🌿 करियाआमा गेट से होगी एंट्री, 36 किमी लंबा सफारी ट्रैक सफारी की शुरुआत करियाआमा गेट से होगी। लगभग 36 किलोमीटर लंबे इस रूट में पर्यटक सरकी कतार, टेडगासाले, बडोदा होते हुए दुखुरी वॉटरफॉल तक पहुंच सकेंगे। इस पूरे मार्ग में घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और माती नदी के मनमोहक दृश्य पर्यटकों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाएंगे। ☕ नदी किनारे 5 एकड़ में रिफ्रेशमेंट पॉइंट सफारी की सबसे खास बात जंगल के बीच विकसित किया गया रिवर साइट रिफ्रेशमेंट पॉइंट है। करीब 5 एकड़ क्षेत्र में बने इस स्थान पर पर्यटक जिप्सी से उतरकर कुछ समय बिता सकेंगे। यहां फोटो क्लिक करने, कैफेटेरिया में हल्का नाश्ता करने के साथ-साथ बेसिक सुविधाएं और अस्थायी वॉशरूम भी उपलब्ध रहेंगे। 🦌 दूसरे फेज में डीप जंगल सफारी की तैयारी आने वाले समय में जामुनखनी-प्रतापगढ़ रूट को भी सफारी से जोड़ा जाएगा। इस रूट में बरकोला घाट और कई व्यू प्वाइंट्स शामिल होंगे, जहां हिरण, गौर (इंडियन बाइसन) और सांभर जैसे वन्यजीवों को देखने की संभावना अधिक रहेगी। इस नए रूट की एंट्री मांथा बैरियर से होगी। 📍 हर मोड़ पर नया आकर्षण सफारी के दौरान पर्यटकों के लिए 7 से अधिक विशेष विजिटिंग पॉइंट तैयार किए गए हैं, जिनमें दुरदुरी वॉटरफॉल, 360 डिग्री व्यू पॉइंट, बटरफ्लाई पॉइंट और बाचार गढ़ जैसे आकर्षण शामिल हैं। हर कुछ दूरी पर बदलते दृश्य सफर को रोमांचक बनाएंगे। 🚙 3 जिप्सी से शुरुआत, ऑनलाइन टिकट की सुविधा प्रारंभिक चरण में 3 जिप्सी से सफारी शुरू होगी, जिसमें प्रत्येक जिप्सी में 6 पर्यटक बैठ सकेंगे। एक ट्रिप का खर्च लगभग 2800 रुपए रहेगा और टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। भविष्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर पीपीपी मॉडल के तहत और वाहन जोड़े जाएंगे।Post navigationमिरमिटी में सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार