
तालपुर/जोराताल (15 मार्च 2026)।
जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 23 की जनपद सदस्य श्रीमती मीनाक्षी आसकरण धुर्वे ने ग्राम पंचायत जोराताल के आश्रित ग्राम तालपुर में सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पूर्व जनपद सदस्य कुंभकरण सिंह गोंड ने बताया कि दशरथ धुर्वे के घर से आगे बरसात के समय लगभग दो फीट तक पानी भर जाता था, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए जनपद सदस्य श्रीमती मीनाक्षी आसकरण धुर्वे ने जनपद पंचायत के 15वें वित्त मद से 5,53,650 रुपये की राशि स्वीकृत कर सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य को मंजूरी दिलाई है।
इस स्वीकृति के बाद आज विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी आसकरण धुर्वे (जनपद सदस्य), श्रीमती गायत्री धनीदास मानिकपुरी (सरपंच), गोवर्धन धुर्वे, बहल धुर्वे, चंद्रिका धुर्वे, जगन्नाथ धुर्वे, धनिदास मानिकपुरी, सुकबती धुर्वे, रमता बाई, विसर्जन पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।





