कबीरधामकवर्धा

मकर संक्रांति पर कबीरधाम कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती

8 ब्लॉकों में शहर व ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह**

कवर्धा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के 8 ब्लॉकों में शहर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति मकर संक्रांति के पावन अवसर पर की गई। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
नवनियुक्त अध्यक्षों को दोहरी खुशी मिली—एक ओर पर्व का उल्लास, तो दूसरी ओर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस परिवार ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक और सशक्त कदम बताया।
शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
नवनियुक्त ब्लॉक एवं शहर अध्यक्षों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना सम्मान के साथ-साथ जनसेवा का दायित्व भी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. अकबर एवं जिलाध्यक्ष नवीन जायसवाल का हृदय से धन्यवाद किया।
अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाना और जनता की आवाज़ को पूरी ताकत से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यह नियुक्ति किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकता का परिणाम है।
नवनियुक्त शहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष
शहर अध्यक्ष: अशोक सिंह
कवर्धा ग्रामीण ब्लॉक: मणिकांत त्रिपाठी
लोहारा ब्लॉक: शौखी साहू
ठाठापुर ब्लॉक: चेतन वर्मा
बोड़ला ब्लॉक: छविलाल वर्मा
पंडरिया ब्लॉक: घनश्याम साहू
कुंडा ब्लॉक: उत्तरा दिवाकर
रेंगाखार ब्लॉक: प्रभाती मरकाम
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष: नारायणी टोंडर
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती के साथ करेंगे तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर करते

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button