इंदौरीकबीरधामकवर्धाकुई कुकदुरकुंडातरेगांव जंगलपंडरियापांडातराईपिपरियाबोडलारणवीरपुररेंगाखार जंगलसहसपुर लोहारा

BJP ने कवर्धा जिले की 14 मंडल समितियों की घोषणा की, महिलाओं और सामाजिक वर्गों को मिला संतुलित प्रतिनिधित्व; जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

[ad_1]

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कवर्धा जिले की 14 मंडल समितियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा जिला महामंत्री संतोष पटेल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, विधायक भावना बोहरा और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी की अनुशंसा और सहमति से की है।

घोषित समितियों में प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्ष के अलावा कुल 11 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें चार उपाध्यक्ष, चार मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इसके साथ ही आठ कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं। संगठन में संतुलन बनाए रखते हुए पांच महिलाओं और एक अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के व्यक्ति को भी पदाधिकारी बनाया गया है।

घोषित मंडलों में कवर्धा शहर से नवीन ठाकुर और सानू साहू, कवर्धा ग्रामीण से देवा चौबे और मीनू राम साहू, सहसपुर लोहारा से सौरभ श्रीवास्तव और रेखचंद पटेल, पिपरिया से दिनेश चंद्रवंशी और लोकेश साहू, बोडला से तीरथ वर्मा और लालचंद साहू, भोरमदेव से प्रहलाद पटेल और चेतन विश्वकर्मा, रेंगाखार से भरत पटेल और बारेलाल धुर्वे को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंडरिया मंडल में विशाल शर्मा और ललित चंद्रवंशी, पांडातराई मंडल में रविशंकर चंद्रवंशी और भागीरथी साहू, कुकदूर मंडल में दीपक सलूजा और दशरथ कुंभकार, दुल्लापुर बाजार मंडल में स्वतंत्र तिवारी और महेश यादव, कुंडा मंडल में सुमन गुप्ता और मनहरण साहू, इंदौरी मंडल में राजू चंद्रवंशी और मनोज बंजारे, तथा रणवीरपुर मंडल में दारा सिंह राजपूत और धरमपाल कौशिक को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। भाजपा ने विश्वास जताया है कि नवगठित मंडल समितियां संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की दृष्टि से निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

देखें किस मंडल में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी :

https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-कवर्धा-शहर-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-कुंडा-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-कुकदूर-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-दुल्लापुर-बाजार-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-पंडरिया-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-पांडातराई-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-पिपरिया-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-बोडला-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-भोरमदेव-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-रणवीरपुर-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-रेंगाखार-जंगल-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-स-लोहारा-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-इन्दौरी-घोषणा-2025.pdf https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/मंडल-टीम-कवर्धा-ग्रामीण-घोषणा-2025.pdf



[ad_2]
Source link

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button