[ad_1]रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, महापौर मीनल चौबे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।विधानसभा के रजत जयंती समारोह में लेंगी हिस्साराष्ट्रपति मुर्मु सुबह 11:15 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। वे विधानसभा के सेंट्रल हॉल के सामने कदंब का पौधारोपण करेंगी और विधायकों को संबोधित करेंगी। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के उद्बोधन के बाद राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी सभा को संबोधित करेंगे।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 900 जवान तैनातराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हैं। रायपुर रेंज के आईजी समेत वरिष्ठ आईपीएस और आईएएस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। शहरभर में 900 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जो राष्ट्रपति के काफिले पर निगरानी रखेंगे।सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा, आमासिवनी और विधानसभा बायपास रोड पर ट्रैफिक रोका जाएगा। 20.5 किमी की दूरी राष्ट्रपति का काफिला 25 मिनट में तय करेगा।विधानसभा से दिल्ली के लिए होंगी रवानाराष्ट्रपति मुर्मु दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और दोपहर 12:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। [ad_2] Source link Post navigationदिनांक 22.03.2025 को थाना कवर्धा क्षेत्रांतर्गत ग्राम हरिनछपरा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क दुर्घटना में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी पहचान आज मृतक के परिजनों द्वारा की गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपति का ऐतिहासिक संबोधन: कहा – ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’