[ad_1]बेंगलुरु के थाना सूर्यनगर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा शासकीय अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म देने का मामला सामने आया। इस पर धारा 376 BNS, 4, 5(l), 6 पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया गया।जांच में घटना स्थल थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) का पाया गया। इसके बाद केस डायरी को थाना पंडरिया भेजा गया।तेजी से हुई कार्रवाई:पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल तथा एसडीओपी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक ज्ञान सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।आज 26 दिसंबर 2024 को विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण सोनवानी (उम्र 24 वर्ष, निवासी तेंदुआडीह, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।एसपी धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कहा, “यह एक गंभीर अपराध है, जो समाज की नैतिकता को चोट पहुंचाता है। पुलिस प्रशासन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” [ad_2] Source link Post navigationसमृद्धि योजना के तहत डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का किया गया शुभारंभ, नवीन पंजीकृत दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों को प्रदान किए गए पंजीयन प्रमाण पत्र मिनीमाता चौक में उपद्रव कर रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार