[ad_1]कांकेर। उत्तर अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 16 नवंबर को हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो महिला नक्सलियों समेत पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए सभी नक्सलियों पर इनाम घोषित था।नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह स्पाइक होल बनाकर बड़ी साजिश रची थी, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझबूझ से यह नाकाम हो गई। सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को 10 से अधिक स्पाइक होल मिले।इस संयुक्त ऑपरेशन में डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की टीम शामिल थी। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से INSAS राइफल, SLR राइफल, 12 बोर की तीन राइफलें और बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। Follow Us [ad_2] Source link Post navigationछत्तीसगढ़ ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर फिर लहराया परचम पुलिस-नायब तहसीलदार विवाद: थाना प्रभारी के निलंबन की मांग, आज सरकंडा में प्रदर्शन